राजनांदगांव

बिहान मेला में 16 लाख के सामान की हुई बिक्री
23-Feb-2023 3:56 PM
बिहान मेला में 16 लाख के सामान की हुई बिक्री

बिहान मेला में रहा उत्साह का माहौल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी
। कलेक्टर डोमन सिंह की पहल पर जिले में व्यापक स्तर पर सभी विकासखंडों में तथा जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने तथा अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बहुत अच्छा अवसर मिला।

बिहान मेला में उत्सव की तरह माहौल रहा और नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इसका सुखद परिणाम यह रहा कि जिले में आयोजित चार बिहान मेला में 242 महिला समूह के लगभग 16 लाख 19 हजार रुपए के सामग्री की बिक्री हुई। जिलेभर के बिहान समूह की महिला ने बिहान मेला में शामिल हुई। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के निर्देशन में चार बिहान मेला के सफल आयोजन से समूह की महिलाओं में बहुत उत्साह रहा। बैंक लिंकेज के माध्यम से समूह की महिलाओं को विभिन्न कार्यों के लिए 11 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। जिलेभर के 242 समूह की लगभग 600 से अधिक सदस्य इसमें शामिल हुई। इस दौरान समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। विविध उत्पाद के निर्माण के लिए प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रोडक्ट के ब्रांडिंगए पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news