राजनांदगांव

26 को कन्हारपुरी में संत गाडगे जयंती
24-Feb-2023 3:42 PM
26 को कन्हारपुरी में संत गाडगे जयंती

राजनांदगांव, 24 फरवरी। झेरिया धोबी समाज परिक्षेत्र कन्हारपुरी में इस वर्ष भी कन्हारपुरी स्थित धोबी भवन में संत गाडगे जयंती 26 फरवरी को मनाया जाएगा।  कन्हारपुरी परिक्षेत्र के सचिव नरेन्द्र नेवल ने बताया कि प्रात: संत गाडगे की शोभायात्रा निकालकर कन्हारपुरी वार्ड का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात स्वजातीय बंधुओं को भोजन उपरांत दोपहर 2 बजे सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, अध्यक्षता पूर्व सांसद मधुसूदन यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र गोलछा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, कोमल सिंह राजपूत, तरूण लहरवानी, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, शिव वर्मा, पार्षद महेश साहू, पूर्व पार्षद घनश्याम साहू, सुनीता साहू,  संजय निर्मलकर, धोबी समाज जिला अध्यक्ष लेखराम बघेल, हीरालाल निर्मलकर शामिल रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news