राजनांदगांव

मंत्री अकबर को मातृशोक
17-Mar-2023 4:36 PM
मंत्री अकबर को मातृशोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ शासन के वन परिवहन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की माता फैमूननिशा का एमएमआई अस्पताल रायपुर में हृदयगति रूक जाने इंतेकाल हो गया। रात्रि में ही उनके जनाजे को मोहदपारा स्थित निवास पर रखा गया था, जिसे जोहर नमाज के बाद मौदहापारा स्तिथ कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पश्चात सुपुर्द ए खाक किया गया।

उनके जनाजे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, विधायक अमितेश शुक्ल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, अल्प संख्यक आयोग उपाध्यक्ष हफीज खान, अल्प संख्यक आयोग सदस्य अनिल जैन, महापौर एजाज ढेबर, बलदेव सिंह भाटिया, मधुकर बंजारी, समद खान, अभिमन्यु मिश्रा, मनीष गौतम, रमेश खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news