राजनांदगांव
अम्ब्रोश जॉन का निधन
19-Mar-2023 3:29 PM
राजनांदगांव, 19 मार्च। डोंगरगढ़ के इंदिरानगर निवासी अम्ब्रोश जॉन (84 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। वे रेलवे के सेवानिवृत्त लोको पायलट थे। उन्होंने भारतीय रेलवे को 43 साल तक अपनी सेवा प्रदान की। उनकी अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। डोंगरगढ़ के क्रॉस पहाड़ी स्थित कब्रिस्तान में अंतिम विदाई दी गई। श्री जॉन अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए।