सरगुजा

सोनार उत्थान समाज ने किया प्याऊ का उद्घाटन
17-Apr-2023 8:22 PM
सोनार उत्थान समाज ने किया प्याऊ का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,17 अप्रैल।
सोनार उत्थान समाज सरगुजा जिला के द्वारा परशुराम सोनी के मार्गदर्शन में एवं सुग्रीव सोनी, राम अवतार सोनी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी की उपस्थिति में सरगुजा जिला के जिला अध्यक्ष रघुनाथ सोनी युवा सरगुजा जिला अध्यक्ष जवाहर सोनी के नेतृत्व में समाज के द्वारा शहर के बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए प्याऊ खोलने का निर्णय लिया गया।

आज दोपहर 12 बजे निगम कंपलेक्स के सामने देवीगंज रोड प्याऊ का उद्घाटन वरिष्ठ मुख्य अतिथि सुग्रीव सोनी, राम अवतार सोनी के द्वारा फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया गया। यह प्याऊ जून महीने तक चलेगा। शहर के सर्व समाज के लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल एवं गुड़ की व्यवस्था की गई है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश के प्रमुख सलाहकार सुरेश सोनी, संभाग अध्यक्ष शिवराम सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष रणविजय सोनी, नगर महामंत्री लीना सोनी, रीता सोनी, ब्लॉक युवा अध्यक्ष अनमोल सोनी, सरगुजा जिला उपाध्यक्ष बलराम सोनी, अंबिका सोनी, बजरंगी सोनी, अनूप सोनी, अशोक सोनी, कृष्णकांत सोनी, बबलू सोनी, अशोक सोनी, कृष्णकांत सोनी, संतोष सोनी, रघु सोनी,पन्ना लाल सोनी, विक्रम सोनी, अंशुल सोनी, विनोद सोनी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news