गरियाबंद

बूथ सशक्तिकरण एवं विधानसभा स्तरीय बैठक
19-Apr-2023 8:10 PM
बूथ सशक्तिकरण एवं विधानसभा स्तरीय बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 19 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण एवं  विधानसभा स्तरीय  एक दिवसीय बैठक आज समुदायिक भवन मैनपुर में संपन्न हुई। बैठक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री विक्रम उसेंडी, विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, बिंद्रा नवागढ़ विधायक डमरू धर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने ली। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी  ने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढा़ते हुए कहा कि समूचे भारत में भारतीय जनता पार्टी के अनूकुल वातावरण है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस ने इस देश में पचास साल शासन किया मगर यह स्थान वह नहीं, प्रदेश में भाजपा का शासन हो, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस संकल्प के साथ सतत कार्य करना है।

 डमरू धर पुजारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। दस दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के एक-एक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी कर्मठता से काम करें व बूथ को मजबूत बनाए। केन्द्र की योजनाओं का जनता के बीच व्यापक प्रचार- प्रसार करें। लाभार्थी हितग्राहियों की सूची बना कर सीधे संपर्क साधे।
 
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। विधानसभा स्तरीय बैठक में पहुंचे  जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा मैनपुर मंडल प्रभारी हनुमंत धुर्वा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. योगीराज माखन कश्यप अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष ऋतुराज शाह गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, मैनपुर मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा देवभोग मंडल अध्यक्ष लूद्रास साहू, झाखरपारा मंडल अध्यक्ष सीताराम यादव, छूरा जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, जिला पंचायत भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी नेताम, महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, राजेंद्र तिवारी, सरिता ठाकुर, विजय बहादुर परिहार, जितेंद्र मांझी, सनत मांझी, रूपेश साहू, धनंजय नेताम, घनश्याम मरकाम, महेश कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई,  पुलस्त शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news