कोण्डागांव

गौठान के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा-देवचंद
26-May-2023 10:02 PM
गौठान के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा-देवचंद

कोण्डागांव, 26 मई। कोण्डागांव के बड़ेकनेरा का गौठान इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। यहां 23 मई को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पहुंचकर गौठान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए 2 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की बात कही था। वहीं 24 मई की कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम यहां पहुंचे। 

यहां पहुंचकर देवचंद मातलाम ने कहा कि, गौठान की व्यवस्थाओं को यदि नजदीक से जानना था तो भाजपा को यहां कार्यरत समूह की महिलाओं से संपर्क करना चाहिए था। भाजपा केवल राजनीति करना चाहती है, इस कारण से बड़ेकनेरा पहुंचने के बाद बिना किसी से मुलाकात किए ही खोखले दावे कर लौट गई।

कोण्डागांव जिला के बड़ेकनेरा में वर्ष 2020 से गौठान का संचालन किया जा रहा है। अब बड़ेकनेरा का गौठान अचानक राजनीति का अखाड़ा बन गया है। 
गौठान संचालन को लेकर एक दिन पहले भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने गंभीर अनियमितता के आरोप लगाए, वहीं दूसरे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम गौठान पहुंचे और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बताया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम का कहना है कि, गौठान के माध्यम से समूह की महिलाएं पशुपालन कर रही हैं। गर्मी के चलते मवेशियों को अपने घरों पर रखा गया है, यदि गौठान का संचालन नहीं हो रहा होता तो हाल ही में समूह की महिलाओं को 40 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त नहीं हुआ होता। 

उन्होंने गौठान के विरुद्ध बयानबाजी को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है कि भाजपा इसके नाम से केवल और केवल राजनीतिक रोटी सेंक रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news