बीजापुर

भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर को खुश करने झूठ परोस रही- झाड़ी
31-May-2023 8:12 PM
भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर को खुश करने झूठ परोस रही- झाड़ी

जेडीसीजे के 14 नहीं एक कार्यकर्ता ने पार्टी छोड़ी है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 31 मई । जिला भाजपा के नेताओ ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को दिखाने उनके समक्ष जेसीसीजे के 14 कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराने का दावा कर रही है। वह पूरी तरह से झूठ और निराधार हैं। दरअसल भाजपा बीजापुर में पूरी तरह से लाचार और बेबस है, इसीलिए जहां तहां के लोगों को लाकर जेसीसीजे के कार्यकर्ता बताते उनका भाजपा प्रवेश करवा रहे हैं। उक्त बातें जेसीसीजे के जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने प्रेस को बयान जारी कर कही है।

अपने जारी बयान में विजय झाड़ी ने कहा कि ओम माथुर क ा बीजापुर दौरा पूरी तरह से विफल रहा। इतना ही नहीं उनके दौरे पर बीजापुर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी नदारद रहे।

जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं, इसीलिए भाजपा और उनके नेता जहां तहां से लोगों को लाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता बताते हुए उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करवा रहे हैं। 

जनता कांग्रेस (जे) की बढ़ती लोकप्रियता से डरे भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की नापाक कोशिश करते हुए अपने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को खुश करने का प्रयास किए हैं। जबकि सच्चाई यह है की केवल एक निष्क्रिय कार्यकर्ता केजी सुधारक जिन्हे पार्टी द्वारा निष्क्रियता के चलते पद से हटा दिया था। उसने ही भाजपा में प्रवेश किया है। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद हमेशा झूठ ही परोसती है। भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नहीं चलने वाला सच हमेशा सामने आ जाता है।

सच्चाई यह है कि भाजपा ने जनता कांग्रेस (जे )के जिन 14 कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करवाने का दावा कर रही है वह पूरी तरह झूठ और निराधार है। यह सब भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को दिखाने के लिए किया गया था।

 उन्होंने आगे कहा कि ओम माथुर  का बीजापुर दौरा पूरी तरह से विफल रहा ओम माथुर के दौरे के दौरान बीजापुर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नदारद रहे जो कि इसका प्रमाण है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news