बीजापुर

जवानों ने किया 3 किलो का बम निष्क्रिय
10-Jun-2023 9:20 PM
जवानों ने किया 3 किलो  का बम निष्क्रिय

नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने लगाया था 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 10 जून।
सुरक्षबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा लगाये गए एक 3 किलो वजनी आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया गया हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदण्डा कैम्प से शनिवार को  सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले हुए थे। इसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास सडक़ करीब 20 से 25 मीटर दूर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से एक पेड़ के नीचे 3 किलो वजनी आईईडी लगाया हुआ था। जवानों ने इसे बरामद कर लिया और मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news