बीजापुर

भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
10-Jun-2023 9:25 PM
भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

बीजापुर विधायक के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 10 जून।
शनिवार को भोपालपटनम के संड्रापल्ली के 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने पर बीजापुर विधायक ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया।

संड्रापल्ली गांव के नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, जि़ला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, जि़ला पँचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़ाम, जि़ला पंचायत सदस्य सरिता चापा, मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्छा मुतैया, मद्देड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तलांडी इस्तारी, नगर पंचायत भोपालपट्टनम की अध्यक्ष सुश्री रिंकी कोरम ने पुष्पहार और कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी में प्रवेश कराया है। 
इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि संड्रापल्ली के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल की सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया हैं।  आने वाले दिनों में और लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। 

वहीं जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि यह बदलते बीजापुर की तस्वीर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी नीतियों के अलावा किसानों के जेब में धान का पैसा और तेंदूपत्ता का पैसा डालने का काम किया है। प्रदेश में सामाजिक समरसता का भाव है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी लगातार जनसेवा में लगे हैं। ये उसी का नतीजा है कि आज संड्रापल्ली गाँव के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।

भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा पिछले 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी, लेकिन हमारे गांव का विकास नही हुआ किसानों को भी भाजपा ने समर्थन मूल्य के नाम पर ठगा है। भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ जो वादा किया है। उन वादों को 4 सालों में पूरा किया है। विधायक जिले के विकास को लेकर गंभीर है। वे लगातार विकास कर रहे है। उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस पार्टी प्रवेश किये हंै। 

प्रवेश के दौरान जि़ला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news