बलौदा बाजार

दो माह में 286 गुम लोगों तक पहुंची पुलिस, इनमें 52 नाबालिग
11-Jun-2023 3:42 PM
दो माह में 286 गुम लोगों तक पहुंची पुलिस, इनमें 52 नाबालिग

पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लौटा रहा परिजनों की मुस्कान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 11 जून। पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम इंसान नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोजबीन कर उनके परिजनों को सुपुर्द करने में जिला पुलिस आगे रही है।

 जिला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 अप्रैल 2023 से 31 माई 2023 तक कुल 286 गुम इंसान सहित नाबालिक बच्चों को बरामद किया गया है। इसमें 52 नाबालिग बालक बालिकाएं शामिल हंै। पुलिस टीम द्वारा गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश आदि अन्य राज्यों सहित जिला धमतरी, दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, रायपुर के शहरों से बरामद किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान के उत्कृष्ट कार्य का ज्यादा गुम इंसानों की बरामदगी करने वाले थाना प्रभारी पलारी भाटापारा ग्रामीण एवं लवन को पुरस्कृत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुम इंसानों की खोजबीन कर बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश में 1 अप्रैल 2023 से 31 मई तक जिला स्तरीय ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी स्तर पर टीम गठित कर साइबर सेल बलौदा बाजार के माध्यम से गुम इंसान के मिलने के हर संभावित ठिकाने का पता करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। साथ ही गुम इंसानों की बरामदगी हेतु महिला बाल विकास विभाग समाज कल्याण विभाग एवं क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर गुम इंसानों की जानकारी जुटाने एवं प्रयास किया गया।

अभियान में पुलिस कार्यालय से प्रधान आरक्षक पुलिस चंद्रवंशी द्वारा गुम इंसानों को खोजबीन करने वाली पुलिस टीम के साथ सामंजस्य स्थापित कर लगातार काम किया जा रहा था। इसके कारण पुलिस को 2 माह तक चलाया गया जिला स्तर ऑपरेशन मुस्कान में कुल 286 इंसानों की बरामदगी करने में सफलता मिली है। इनमें से 52 नाबालिग बालक बालिकाओं पुलिस टीम द्वारा गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हैदराबाद से खोजबीन कर सब कुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा धमतरी, रायपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा आदि जिलों से भी गुम इंसानों की बरामदगी की गई है।  पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने कहा कि बच्चों का लापता होना निश्चित क एक राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है। गुम बालक बालिका का भिक्षावृत्ति बालाश्रम लैंगिक शोषण आदि के शिकार होने की प्रबल संभावनाएं बनी होती है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे ने कहा कि अधिकांश मामलों में नाबालिगों के लापता होने का कारण घूमने जाना कार्य से बाहर जाना यह स्वजनों से गुस्सा होकर भाग जाना सामने आया है। इनमें से बालिकाएं भी शामिल है जिन्हें प्रेम जाल में फंसा कर भगाया गया था। कई इलाकों में ऑपरेशन मुस्कान में बार विशेष बात यह है की उच्च अधिकारी लापता बच्चों की तलाश के साथ उनके घर से जाने के कारण कभी पता लगाया जाएगा।

अभियान में भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत

एसएसपी दीपक कुमार झा एसएससी सचिंद्र चौबे के मार्गदर्शन में मुस्कान अभियान के तहत विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें सभी थाना व चौकी प्रभारियों का सराहनीय योगदान रहा वहीं ऑपशन मुस्कान के तहत थाना पलारी प्रभारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में पलारी पुलिस के द्वारा सबसे अधिक 57 गुम इंसानों की बरामदगी की गई है। थाना भाटापारा ग्रामीण प्रभारी विनोद मंडावी के नेतृत्व में 51 तथा थाना लवन प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा के नेतृत्व में 38 गुम इंसानों की बरामदगी की गई है। वहीं गुम इंसानों के संबंध में मिली जानकारी को खोजबीन करने वाले पुलिस टीम के साथ असमंजस स्थापित करने वाले पुलिस कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुरेश चंद्रवंशी ने विशेष योगदान निभाया। उक्त भी पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

सूचना देने वाले होंगे पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम इंसान और लापता बच्चों के संबंध में सूचना देने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके शहर गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति पुलिस बच्चों को देखा जाता है अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम में दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news