दन्तेवाड़ा

धीमे निर्माण कार्य पर कलेक्टर नाराज
15-Jun-2023 7:27 PM
धीमे निर्माण कार्य पर कलेक्टर नाराज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 15 जून।
जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने विशेष तरजीह दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर विनीत नंदनवार ने  निर्माणाधीन एकता परिसर का निरीक्षण किया गया। 

ज्ञात हो कि इस निर्माणाधीन एकता परिसर में सर्व समाज के लिए भवन निर्मित किए जा रहे हैं। मौके पर कलेक्टर ने धीमी निर्माण कार्यों पर नाखुशी जाहिर करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा में सभी निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए कामगारों की संख्या बढ़ाई जाए इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इस हेतु निरंतर मॉनिटरिंग करने को भी कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने चितालंका में न्यायालयीन अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु बनाए गए नवनिर्मित आवास भवनों का भी जायजा लिया और इस परिसर के रिक्त स्थानों पर पार्क, वृक्षारोपण करने और ओपन जिम बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।  इस मौके पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे और संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news