बीजापुर

बीजापुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धुर्वे, संयुक्त मोर्चा की ली बैठक
16-Jun-2023 8:48 PM
बीजापुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धुर्वे, संयुक्त मोर्चा की ली बैठक

    लोकसभा प्रवास योजना के तहत पहुंचे संगठन के नेता   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर,  16 जून।
केन्द्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के नेता विधानसभा स्तर तक पहुंच कर केन्द्रीय योजना का बखान कर रहे हैं। इस बीच लोकसभा प्रवास योजना के तहत  भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे बीजापुर पहुंचकर यहां विधान सभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा की बैठक ली।

यहां पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वेे ने बीजापुर भाजपा की संगठनात्मक समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त मोर्चा की बैठक ली तथा मंडल से बूथ स्तर तक हुई कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्यों को लेकर स्थानीय नेताओं को निर्देश दिया। 

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा लोकसभा प्रवास योजना बनाकर विधानसभा व मंडलों तक कार्य संरचना बनाकर कार्य कर रही है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के मंत्री, नेता सीधे विधानसभा से लेकर मंडलों तक पहुंच कार्यकर्ताओं के साथ बैठके कर मोर्चों के समन्वय बनाकर कार्य करने की योजनाएं बन रही है।

कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जुडक़र केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और डॉ.रमन की सरकार में हुई विकास कार्यों को लेकर सीधे संवाद करने की पहल पर जोर देने की बात कही जा रही है।

इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, जिला प्रभारी शिव नारायण पांडे, जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जी.वेंकटेश्वर, विधानसभा प्रभारी दीपक बाजपेई, सतेन्द्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news