बस्तर

केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे, भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान
25-Jun-2023 4:21 PM
केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे, भाजपा  का  विशेष जनसंपर्क अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर,  25 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के द्वारा 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत् जगदलपुर भाजपा के शीर्ष नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड शक्ति केन्द्र का सघन दौरा किया।

जनता से रूबरू हुए बाफना

भाजपा के इस अभियान के तहत् जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड शक्तिकेन्द्र में लोगों के घर-घर पहुॅचकर केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुॅचाने एवं उनकी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मान पत्र सौंपने का कार्य किया। इस दौरान पूर्व विधायक बाफना ने केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री जनधन खाता, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, सुरक्षा बीमा योजना, मुफ्त वैक्सीनेशन योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा विशेष रूप से जनमानस के साथ की। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड की जनता एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता भाजपा के शीर्ष नेता संतोष बाफना को अपने द्वार खड़े देखकर अत्यन्त खुश एवं उत्साहित दिखे और इस बार 2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि, देश की जनता ने केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर जो विश्वास नरेन्द्र मोदी पर जताया था, बीते नौ वर्षों में मोदी सरकार ने अपने कामकाज से उस भरोसे को सही साबित कर दिया है। मोदी सरकार देश में बड़े बदलाव ला सकी है तो वह है अंतिम व्यक्ति जनकल्याणकरी योजनाओं से लाभांवित हुआ है। इस दौरान बाफना ने कॉग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि, कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में विकास थम गया है। मौजूदा कॉग्रेस के जनप्रतिनिधि ईलाके का विकास कराने में पूरी तरह से विफल रहे हैं।

आम जनता सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी तथा प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए परेशान है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। और इस कॉग्रेस की विकास विरोधी सरकार से छुटकारा चाहती है। इस दौरान बाफना ने भाजपा की नीतियों, गतिविधियों से जनता को अवगत करवाया और संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया। साथ ही, उपस्थित जनों को केन्द्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का भी आव्हान किया।

जगदलपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि, कॉग्रेस सरकार की जनविरोधी नितियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जनता की समस्याओं के निराकरण पर वह कोई कार्यवाही नहीं करती। कॉग्रेस सरकार मात्र मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि, केन्द्र की मोदी सरकार आमजन के हित में योजनाओं के संचालन के साथ प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रही है। ताकि आमजन को राहत मिले और देश प्रगति पथ पर अग्रसर हो सके।

कार्यक्रम के दौरान दिगम्बर राव, आलोक अवस्थी, अतुल कौशल, अनिल लुंकड़,  आनंद झा, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, विक्रम यादव, योगेश मिश्रा, सूर्यभूषण सिंह, योगेश शुक्ला, तेजपाल शर्मा एवं वार्ड वासियों सहित शक्ति केंद्र के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news