बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 25 जून। भाजपा शहर मंडल बलौदाबाजार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण, गुलाल लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
इसके बाद मोदी के 9 साल का कार्यकाल की उपलब्धियों को घर घर जाकर पंपलेट का वितरण किया गया और मोदी ने 9 साल में देश के और जनता के लिए क्या किया उसके बारे में आम नागरिकों को बताया गया और उनका विचार लिया गया।
इसमें मुख्य रूप से उपस्थित मंडल प्रभारी अनिल बघेल, सुनीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष नगर पालिका सभापति संकेत शुक्ला, पुनीत यादव, मणिकांत मिश्रा, नंदू साहू, विजय केसरवानी, धनंजय साहू नीलम सोनी, चितावर जसवाल, अशोक जैन, अशोक सोनी, दिनेश वाजपेई, अजय गर्ग, हेमंत टिकरिहिया, डोमन वर्मा, पीके साय, राहुल सोनी, शिव नरेश, कृष्णा सेन, टोनू सलूजा , आलोक अग्रवाल, पुरषोत्तम सोनी, धनी बधे, भीम कनोजे, तारा चंद कानोजे सहित बड़ी संख्या में समस्त कार्यकर्त्ता सम्मलित हुए।