बलौदा बाजार

भाजपा की टिफिन बैठक में गिनाईं केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां
25-Jun-2023 7:15 PM
भाजपा की टिफिन बैठक में गिनाईं केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने विश्व में बनाई देश की अलग पहचान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी भाटापारा विधानसभा स्तरीय टिफिन बैठक का आयोजन हरियर क्षेत्र मंदकुद्विप में किया गया। भाजपा के टिफिन बैठक का उद्देश्य है आपसी प्रेम,आत्मीयता के साथ एक पारिवारिक चर्चा के साथ आपसी समरसता को बनाए रखना..

कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित सांसद सुनील सोनी एवं उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, विधायक शिवरतन शर्मा ने विधानसभा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घर से लाये गए टिफिन से बैठकर भोजन किया..

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सुनील सोनी ने कहा कि सब के प्रयास से ही केंद्र में भाजपा की सरकार है,,हमारे प्रधानमंत्री ने विश्व में अलग पहचान बनाकर देश का मान बढ़ाया है। आज संगठन एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा है। विधानसभा व लोकसभा का चुनाव नजदीक है। आपको चुनाव में पूर्ण रूप से लग कर कार्य करना है।

विधायक शिवरतन शर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और अपने द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो बार केंद्र में मोदी सरकार बनी एवं पूर्व में 03 बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। वो कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने लोगों के बीच जाकर वोट के बदले एक अच्छी सरकार देने का वादा किया होगा। केंद्र की मोदी सरकार ने उन वादों को पूरा किया है।

वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार झूठ का प्रलोभन देकर सत्ता में आई है और जनता से किये गए एक भी वादे इन साढ़े चार सालों में पूरे नही किये है..

विधायक शिवरतन शर्मा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार ने घोटालों व भ्रष्टाचार का कीर्तिमान रच कर छत्तीसगढ़ को बर्बादी पर ला खड़ा किया है। छत्तीसगढ़ में 15 साल के बीजेपी राज में जो विकास के काम हुए वो ही दिख रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने कुछ नया काम नहीं किया है। यहां तक कि केंद्रीय मंजूरी का लाभ भी छत्तीसगढ़ की जनता को देने में वे अनाकानी करने लगे हैं..

उक्त कार्यक्रम में राकेश तिवारी,अनिल पांडेय, सुनील यदु, मोहन बांधे,आनंद यादव, महाबल बघेल सहित चारो मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ट अध्यक्ष, एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news