बलौदा बाजार

बारिश पर मजदूर बस्तियों का मंडी अध्यक्ष ने लिया जायजा
26-Jun-2023 8:06 PM
बारिश पर मजदूर बस्तियों का मंडी अध्यक्ष ने लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 26 जून। मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा बरसते पानी में सुबह 6 बजे से अपने मंडी क्षेत्र के शहर अंतर्गत सडक़ के किनारे बसे गरीब मजदूरों के पास जाकर उनके घर में पानी भरने से होने वाले नुकसान का जायजा लिया और मूसलाधार वर्षा होने के कारण पानी के निकासी का निरीक्षण किया। पानी के तत्काल निकासी हेतु मंडी कर्मचारियों को तत्काल निर्देश देते मंडी के अंदर पानी के भरने पर कर्मचारियों के साथ स्वयं ही नाला सफाई करने में भीड़ गये।

पहली बार कोई मंडी अध्यक्ष पानी गिरने पर गरीब मजदूरों की समस्या का जायजा लेने और समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने की कोशिश की मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा की सक्रियता से जन मानस में कुछ नया होने की सुगबुगहाहट शुरू हो गई है, मजदूर अपने बीच मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा को बरसते पानी में अपने बीच पाकर प्रशन्नता व्यक्त किये,मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के साथ आज निरीछन करने में उप मंडी निरीछक सत्या यादव, सचिन शर्मा,मोहन साहू साथ में थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news