बस्तर

पूरा देश मोदी सरकार के साथ खड़ा है-बाफना
28-Jun-2023 9:33 PM
पूरा देश मोदी सरकार के  साथ खड़ा है-बाफना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 28 जून।
भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत् जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के शीर्ष नेता संतोष बाफना ने शहर के माता संतोषी वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड एवं बालाजी वार्ड में जनता के बीच घर-घर जाकर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान बाफना ने केन्द्र की मोदी सरकार के 9 साल की जनहितैषी योजनाओं से वार्डवासियों को अवगत कराते हुए पत्रकों का वितरण कर विस्तार पूर्वक योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि, केन्द्र सरकार के स्पष्ट और विकासोन्मुखी नीतियों से देश की जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास और गहरा हुआ है। 

आज प्रधानमंत्री मोदी की सुविचारित योजनाएं हमारे देश के लोगों का समग्र विकास कर रही हैं। पिछले 9 वर्षों में देश के विकास और जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए और बड़ी कामयाबी हासिल कर पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया। यही कारण है कि, आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के साथ खड़ा है। देश में जनकल्याणकारी योजनाएं लगातार लागू हो रही है और जिनका फायदा शहरी और ग्रामीण दोनों स्थानों पर रहने वाले लोगों को मिल रहा है।

इस विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान  सुरेश गुप्ता, सुधा मिश्रा, राजेन्द्र बाजपेयी, दीपक त्रिवेदी, राकेश तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, अनिल लुंकड़, दीगम्बर राव, लक्ष्मी कश्यप, संतोष त्रिपाठी, संग्राम सिंह राणा, रूपेश जैन, चंदन सिंह, संजय चन्द्राकर, योगेश शुक्ला, सुरेश कश्यप, बिजली बैद, निर्मला ठाकुर, शांमि मांझी, विमला बघेल, सावित्री बघेल, जागेश्वरी, रितेश सोनी, लाला किशोर महावर, के. मौली, विवेक साहू, संतोष यादव, जीत मिश्रा, रघु नायडू, बसंती नायक, किरण दीवान, भारती राव, लक्की वासवानी, अमर धीवर, निहाल साव, अभिषेक राय, अंकित ठाकुर, भावेश बघेल, समीर, अरुण नेताम, पिंटू साव, बबलू दुबे आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news