महासमुन्द

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूत करने पर दिया जोर
30-Jun-2023 3:50 PM
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूत करने पर दिया जोर

संसदीय सचिव ने भिलाई-चरौदा में बूथ चलो अभियान का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 जून। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के तत्वावधान में भिलाई चरौदा में आयोजित बूथ चलो अभियान का शुभारंभ किया। बाद इसके उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संभागवार बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है। दुर्ग ग्रामीण जिला के भिलाई-चरौदा नगर के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तारतम्य में कल गुरूवार को प्रभारी श्री चंद्राकर ने बूथ चलो अभियान के तहत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान श्री चंद्राकर ने बूथ कमेटियों के गठन के साथ ही सेक्टर व जोन के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराकर कार्य में तत्काल प्रभाव से गति लाने जोर देते हुए कहा कि बूथ चलो अभियान के तहत कांग्रेस की योजना हर बूथ तक पहुंचने की है। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के साथ कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे व बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर मौजूद रहे।

बिल्हा में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक

बिलासपुर संभाग के बिल्हा में आज शुक्रवार को बूथ चलो अभियान की शुरुआत है। इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को प्रभारी बनाया गया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर शुक्रवार को बिल्हा में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news