महासमुन्द

स्ट्रांग रूम सील, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
27-Apr-2024 3:00 PM
 स्ट्रांग रूम सील, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

महासमुंद, 27अप्रैल। सामान्य प्रेक्षक,जिला निर्वाचन अधिकारी,सहायक रिटरिंग अधिकारी एवं राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में  आज पूर्वान्ह 11 बजे महासमुंद स्थित स्ट्रांग रूम को सील किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।

महासमुंद जिले में हुए लोकसभा मतदान की ईव्हीएम मशीनों को आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी प्रभात मलिक की उपस्थिति में चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील किया गया।  स्ट्रांग सील के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रवि साहू, उमेश साहू, सृष्टि चन्द्राकार, ओंकारेश्वर सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इन चारों स्ट्रांग रूम को आगामी 4 जून मतगणना दिवस के दिन सुबह विधिवत खोला जाएगा। स्ट्रांग रूम सील के बाद कलेक्टर श्री मलिक ने अधिकारियों सहित स्ट्रांग रूम एवं कृषि उपज मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए लगाई गई सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया।

 उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news