महासमुन्द

पिरदा स्कूल के शिक्षक की विदाई
30-Jun-2023 7:23 PM
पिरदा स्कूल के शिक्षक की विदाई

महासमुंद, 30 जून। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरदा में विज्ञान के सहायक शिक्षक ध्यानचंद प्रधान का प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नति होने पर एक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल, श्रीफल के अलावा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान भी किया गया।  मालूम हो कि सहायक शिक्षक श्री प्रधान ने वर्ष 2008 से 12 जनवरी 2023 तक हाईस्कूल ग्राम पिरदा में शिक्षकीय सेवा दी है। समारोह के मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी समिति पिथौरा के उपाध्यक्ष अनिश दानी थे। अध्यक्षता प्राचार्य तरूण पटेल ने की। पश्चात सहायक शिक्षक श्री प्रधान का सम्मान किया गया। उसके बाद वरिष्ठ शिक्षक एवं छग टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता लोरीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पदांकन किया है। इसी तारतम्य में ध्यानचंद प्रधान की पदोन्नति हुई है। संचालन व्याख्याता एमके ध्रुव ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता पीके बरिहा, प्रधान पाठक मिडिल विभाग अरूण प्रधान, शम्भु शरण कर, सीताकांत प्रधान, खीरसागर कैवत्र्य, डीकेश कश्यप, देवेंद्र पटेल, सीएस वर्मा सहित राजू गड़तिया उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news