महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जुलाई। भाजपा शीर्ष संगठन के आह्वान पर चलाये जा रहे महा जनसमंपर्क अभियान के तहत शंकराचार्य भवन महासमुंद में विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर सांसद चुन्नी लाल साहू ने लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के 65 वर्षों तक केन्द्र की सरकार में कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दलों ने देश को विकास से कोसों दूर रखने का काम किया था। एक ही परिवार की चाटुकारिता करते हुए सत्ता का दुरूपयोग कांग्रेसी एवं उनके सहयोगी दलों ने किया। कांगेस का शासन काल में भूख, भय,अराजकता, भष्ट्राचार और घोटालों का इतिहास लिखा गया था।
उन्होंने कहा कि लोगों में देश की सुरक्षा और विकास को लेकर एक बुरा दौर दिख रहा था। ऐसे समय के संकट में 2014 में देशवासियों को नरेन्द्र मोदी के रूप में उम्मीद की किरण दिखी और उस चुनाव में देश की पूरी जनता का सहयोग मोदी जी को मिला। प्रधानमंत्री बनते ही मोदी जी ने देशवासियों के आशाओं को पूरा करते हुए सबका साथ एसबका विकास का संकल्प पूरा करते हुए राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के साथ जनहित के लिए अपने 9 वर्ष का कार्यकाल देशवासियों को समर्पित किया है। आज पूरे विश्व में भारत तेजी से सशक्त,विकसित राष्ट्र की श्रेणी में अग्रणी स्थान पर है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य का उल्लेख करते हुए आने वाले चुनाव में भाजपा समर्थन करने का आहवान उपस्थित जनसमूह से किया।
लाभार्थी सम्मेलन के पूर्व में कैबिनेट मंत्री चन्द्रशेखर साहू,सांसद चुन्नीलाल साहू,विधानसभा प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, मोती लाल साहू,ऐतराम साहू, सतपाल सिंग पाली, माधव टांकसाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा साहू, पार्षद मनीश शर्मा, पार्षद मीना वर्मा, माधवी सिक्का, महेन्द्र जैन,बड़े मुन्ना देवार,हेमलता यादव,हनीष बग्गा, गोपाल वर्मा,पार्वती साहू,मधु यादव, यशवन्त साहू, श्याम साकरकर, पवन पटेल, मोहन साहू, जितेन्द्र साहू, एम. आर. विश्वनाथन, सुजाता विश्वनाथन,सीता तोण्डेकर,साजन यादव सहित मंचस्थ अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर माल्र्यापण कर पूजा अर्चना कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व सांसद चन्द्रशेखर साहू ने भी उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने भूपेश बघेल की सरकार के पहले प्रदेश में 15 वर्षों की भाजपा की सरकार को देखा है। आप सभी प्रत्यक्षदर्शी हैं कि कांग्रेस की सरकार ने आप सभी के लिए चलाई गई जनहित की सभी योजना को बन्द कर दिया है। योजनाओं का लाभ देने से जनता का हित होगा विकास होगा परन्तु भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने मॉफियों का सरंक्षण देकर अपना और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को निजी लाभ दिया है।
लाभार्थी सम्मेलन के विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा एकि देश की जनता की सेवा,सुविधा और आवश्यकता अपने 9 साल के कार्यकाल में अपनी योजनाओं के माध्यम से मोदी जी ने पूरा किया है। देशवासियों की भौतिक मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान के स्वप्न को केन्द्र की भाजपा सरकार की योजनाओं में साकार होते हम सभी ने देखा है।
देश की सांस्कृति,स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए मोदी जी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
जिस पर भारतवासियों को गर्व है।
पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर ने लाभार्थी सम्मेलन में अपने उदबोधन में कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी पर है। केन्द्र में 2 बार पूर्ण बहुमत में भाजपा की सरकार बनने में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ देश की जनता का अमूल्य योगदान है। देश की सेवा सुरक्षा के साथ सर्व वर्ग में सम्पूर्ण विकास की कल्पना मोदी जी कार्यकाल में ही सम्भव है। देशवासियों को भारोसा है कि भारत को पुन: विश्व गुरू बनाना मोदी है, तो मुमकिन है।
लाभार्थी सम्मेलन को वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, माधव टांकसाले,शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल पाली, सुधा साहू जिला महिला मोर्चा,पार्षद महेन्द्र जैन, पार्षद मनीष शर्मा, मीना वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन का संचालन पार्षद देवीचंद राठी एंव आभार प्रदर्शन झलप पटेवा मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा संवाद प्रमुख एतराम साहू, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, दिग्विजय साहू,योगेश्वर राजू सिन्हा,विक्की गुरूदत्ता, भरत खत्री,सुरेन्द्र महराज,फगवा पटेल,अशोक साहू,कुमारी बघेल,भगवती करकसे,सोनाई विश्वकर्मा, माखन पटेल, महेश चौहान,हेमलता केशरवानी,दुलारी साहू, मंगलू यादव, चित्ररेखा साहू,अर्चना चन्द्राकर,दुर्गा चन्द्राकर,सुरेखा कंवर,लक्ष्मी साहू,जुगराज महानंद,राजेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।