बलरामपुर

विधायक के खिलाफ भाजपा का विस स्तरीय प्रदर्शन
20-Jul-2023 7:47 PM
विधायक के खिलाफ भाजपा  का विस स्तरीय प्रदर्शन

  अब इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है-नेताम  
 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 20 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक के कुशासन एवं कांग्रेस सरकार की  वादाखिलाफी के विरोध में विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन एवं कलेक्टोरेट घेराव पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा, राम किशुन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, महामंत्री दीनानाथ यादव की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

 नया बसस्टैंड में सभा आयोजित कर पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सीधे कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां झूमा झटकी के बीच राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

नया बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस सरकार व स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कुछ दिन शेष बचे है कांग्रेस सरकार एवं विधायक से क्षेत्र की जनता ठगा महसूस कर रही है। गोठानों के नाम पर भ्रष्टाचार, प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार, गरीबों का शोषण किया जा रहा है। विधायक सिर्फ अपना काम कर जनता का हक लूट रहे हैं। भ्रष्टाचार इतनी हुई कि एक किताब छापी जा सकती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय प्रदेश है। डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में विकास के कई बड़े-बड़े कार्य हुए। 15 साल भाजपा के शासन में जनता खुशहाल थी। कांग्रेस के शासनकाल में किसान, युवा, महिला, कर्मचारी सभी विधायक एवं इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता राम किशुन सिंह ने स्थानीय विधायक पर जमकर निशाना साधते हुए एक के बाद एक कई आरोप लगाए। 

इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, बीच महामंत्री दीनानाथ यादव, संजय सिंह,अजीत सिंह, कन्हैयालाल अग्रवाल,पुष्पा नेताम, धीरज सिंह देव, बिहारी शर्मस पाल, लाल मन यादव, भानु प्रकाश सरका दीक्षित, ओम प्रकाश सोनी, शैलेश गुप्ता, अरुण केसरी आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news