राजनांदगांव

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में अनबन से छुरिया में बवाल
27-Jul-2023 3:20 PM
जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में  अनबन से छुरिया में बवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जुलाई।
छुरिया जनपद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच केंद्र की 15वें वित्त मद के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है। बुधवार को जनपद की सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष किरण वैष्णव और उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर के बीच जमकर कहा-सुनी हो गई। आपसी विवाद में  अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को वित्तीय मामलों में दखल देने पर सार्वजनिक रूप से कड़ी फटकार लगाई। इससे भडक़े उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि उपाध्यक्ष चंद्राकर ने अध्यक्ष के रवैये को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं को अवगत करा दिया है। वह अध्यक्ष के बर्ताव से काफी आहत हैं। मामला इस्तीफा देने की नौबत तक पहुंच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कल सामान्य सभा की बैठक में 15वें वित्त की राशि को लेकर उपाध्यक्ष  एकात चंद्राकर कांग्रेस समर्थित सदस्यों को भी राशि दिए जाने की पैरवी कर रहे थे। इस बात से नाराज होकर अध्यक्ष किरण वैष्णव ने खुलेआम उपाध्यक्ष को झिडक़ी दे दी। बैठक में उन्होंने उपाध्यक्ष को अनावश्यक रूप से कार्यों में दखल देने पर नाराजगी जाहिर की। उपाध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर 15वें वित्त की राशि सभी सदस्यों को देना चाहिए। यह बात अध्यक्ष को नागवार गुजरा। इस पर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इधर अध्यक्ष के दुव्र्यवहार को लेकर उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय और जिला स्तर के भाजपा नेताओं को घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। अब वह कुमर्दा मंडल के पदाधिकारियों के साथ इस मामले को लेकर बैठक कर रहे हैं।

‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते चंद्राकर ने कहा कि उनके मान-सम्मान को अध्यक्ष ने ठेस पहुंचाया है। जिले के नेताओं को घटनाक्रम से अवगत कराया दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि उपाध्यक्ष चंद्राकर  और अध्यक्ष के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। अध्यक्ष वैष्णव के पति रविन्द्र वैष्णव भाजपा के जिला महामंत्री है। ऐसे में पूरे घटनाक्रम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि दोनों के बीच सुलह नहीं होने की स्थिति में उपाध्यक्ष चंद्राकर बड़ा राजनीतिक कदम भी उठा सकते हैं। आज देर शाम को छुरिया में प्रेसवार्ता के जरिये वह बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news