बीजापुर

आंगनबाड़ी की जमीन पर कांग्रेसी पार्षद का तन रहा आशियाना - गागड़ा
27-Jul-2023 9:59 PM
आंगनबाड़ी की जमीन पर कांग्रेसी पार्षद का तन रहा आशियाना - गागड़ा

सार्वजनिक हित की बजय निजी हित साध रहे कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 27 जुलाई।
आंगनबाड़ी, सांस्कृतिक भवन व बच्चों के खेलकूद के लिए जिस जमीन को वहां के लोगों ने रोक रखा था, अब उस सरकारी जमीन पर कांग्रेस पार्षद का आशियाना तन रहा है। लोगों के द्वारा शिकायत करने पर उन्हें विधायक व कलेक्टर के नाम की धमकी दी जा रही हैं। यह आरोप युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने प्रेस को एक बयान जारी कर लगाया है।
 
फूलचंद गागड़ा ने अपने जारी बयान में कहा है कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में वार्डवासियों द्वारा आंगनबाड़ी, सांस्कृतिक भवन व खेल कूद के लिए शासकीय भूमि रोक रखा था। लेकिन वार्ड क्रमांक 6 की कांग्रेसी पार्षद ने जबरन उस जमीन पर अपना निजी मकान तान रही हैं। जब वहां के लोगों ने मना किया तो उन्हें विधायक-कलेक्टर का डर दिखाकर दबंगई कर रही है। गागड़ा का कहना है कि आम जनता सार्वजनिक हित सोच रही है, लेकिन चुनी हुई पार्षद निजी हित साधने में लगी है। 

उन्होंने कहा कि इस बारे में लोगों ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया हैं। भाजपा आने वाले दिनों में इस तरह के अवैध कार्य का विरोध करेगी। फूलचंद ने संबंधित विभाग से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही फूलचंद गागड़ा ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी जमीनों पर कब्जा का खेल नगर में आम हो गया है। यहां के संपन्न लोगों की निगाह भी सरकारी जमीन पर टिकी हुई है। 

उन्होंने इसके पीछे स्थानीय विधायक के संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने करीबियों को अवैध कब्जा में संरक्षण दे रहे हैं। उनकी इस कार्यशैली से नगर के लोगों में भी रोष व्याप्त है, वहीं कब्जा रोक पाने में संबंधित विभाग भी नाकाम है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news