बीजापुर

कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा, आदिवासी असुरक्षित हैं- भाजपा जिलाध्यक्ष
01-Aug-2023 9:22 PM
कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा, आदिवासी असुरक्षित हैं- भाजपा जिलाध्यक्ष

युवा मोर्चा ने फूंका विधायक का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 1 अगस्त।
सोमवार को नैमेड़ में महिला के साथ हुए रेप की घटना के बाद बीजापुर की राजनीति में उबाल आ गया है। इस मामले में भाजपा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि कांग्रेस के राज में इस तरह की घटना में वृद्धि हो रही हैं। अब छोटे शहर भी ऐसे जघन्य अपराधों से अछूते नहीं रहे गए हैं। बावजूद क्षेत्रीय विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। 

यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने नैमेड़ में हुई रेप की घटना पर राज्य की कांग्रेस सरकार व स्थानीय विधायक को घेरते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। आदिवासी असुरक्षित हैं। 

उन्होंने कहा कि सुकमा के एर्राबोर की घटना को सरकार के लोग जिस तरह से दबाने का प्रयास किया। ऐसी पुनरावृत्ति यहां न हो। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। मुदलियार आगे कहा कि जो घटनाएं महानगरों में होती थी। अब कांग्रेस की विफलता के चलते वह घटनाएं बीजापुर जैसे छोटे जगहों पर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी असुरक्षित हैं।
 
विधायक लेनदेन में संवेदनशील
पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने  आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक सिर्फ लेनदेन के कार्यो में संवेदनशील रहते हैं। ऐसे घटनाओं पर वे चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निरंकुश साबित हुए हैं। 

भाजयुमो ने फूंका पुतला
नैमेड में हुई रेप की घटना को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लॉ एंड ऑर्डर के फैल होने व विधायक के असंवेदनशील होने पर विधायक निवास चौक पर स्थानीय विधायक का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया गया। 

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष सहित जिलाराम राना, नंदकिशोर राना, फूलचंद गागड़ा, उर्मिला तोकल, माया झाड़ी, रंजना उद्दे, पूजा, हरीश बेलसरिया, बाबू स्वामी व विष्णु साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news