महासमुन्द
संसदीय सचिव ने सिंघी में किसान कुटीर के लिए किया भूमिपूजन
महासमुंद,4अगस्त। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत सिंघी में किसान कुटीर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान कुटीर निर्माण होने से किसानों को सहुलियत हो सकेगी।
कल गुरूवार को ग्राम पंचायत सिंघी में किसान कुटीर निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, दीपक साहू, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हुमन दीवान मौजूद थे।
अपने संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार बनते ही जहां किसानों का कर्ज माफ का फैसला लिया गया वहीं समर्थन मूल्य में धान खरीदी पर मुहर लगाई गई।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री बना है, जो किसानों के विकास का काम कर रहा है। मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का मर्म समझकर जन सरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से आज किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से राहत मिल रही है। भूपेश सरकार द्वारा 15 क्विंटल प्रति एकड़ के स्थान पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी का फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जहां किसानों के हित में ऐसा निर्णय लिया गया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनहरण साहू, जनकराम साहू, सुरेश साहू, अश्वनी राजपूत, अंजोर ध्रुव, अशोक साहू, राहुल साहू, श्यामलाल साहू, धनेश ध्रुव, दयालूराम साहू, बरातू यादव, चुम्मन साहू, शगुन साहू, मनोहर निषाद,जगदीश राजपूत, नेमू साहू, गुडडू बरिहा, डोमन विश्वकर्मा, खेमराज निषाद, विजय साहू, यशवंत कन्नौजे, तामेश्वर बरिहा, गोलू चक्रधारी, हिमांशु नेगी, लक्ष्मी नारायण साहू, चंदूलाल साहू, छबि निषाद, संतोष जांगड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
————----