महासमुन्द

कांग्रेस नेता दाऊलाल-मनोजकांत पर्यवेक्षक नियुक्त
01-May-2024 2:50 PM
कांग्रेस नेता दाऊलाल-मनोजकांत पर्यवेक्षक नियुक्त

महासमुंद,1 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर व नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू को रायपुर लोक सभा अंतर्गत विधानसभा अभनपुर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 दोनों नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के लिए प्रत्याशी विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, सुल्तान बागड़ी, श्रवण चंद्राकर के साथ अभनपुर विधानसभा के ग्राम ऊपरवारा,  भेलवाडीह, पचेड़ा, कठिया, तामासिवनी, तोरला, पौंड़, जौंदा, नवागांव, पारागांव, तरी, पटेवा, कुर्रा, हसदा आदि गांवों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने दावा किया कि महालक्ष्मी न्याय योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news