राजनांदगांव

51 नृत्य साधकों ने नृत्य उत्सव में दी प्रस्तुति
04-Aug-2023 3:54 PM
51 नृत्य साधकों ने नृत्य उत्सव में दी प्रस्तुति

राजनांदगांव, 4 अगस्त। चक्रधर कत्थक कल्याण केंद्र के 51 कत्थक नृत्य साधकों ने मां शीतला मंदिर में नृत्य उत्सव में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दी।  एक अगस्त को संपन्न नृत्य उत्सव के रूप में मां श्री शीतला माता के श्री चरणों में संस्था के कत्थक नृत्य साधकों ने मां के समक्ष विभिन्न नृत्य भंगिमाओं, अंगहारो, स्थानकों, हाव-भाव एवं मनोरम नृत्य भावों के माध्यम से श्रद्धापूर्वक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंदिर के पुजारी राज महाराज  व दानु महाराज द्वारा सिद्धीदात्री मां शीतला की पूजा अर्चना की। डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा द्वारा कार्य करते संस्कारधानीवासियों की मंगल कामनाओं के लिए नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया। उपरोक्त आयोजन में समाजसेवी राकेश कुमार, इन्द्रभूषण ठाकुर ने आयोजन के संबंध में अपने विचार रखे।

इस अवसर पर  बद्रिविशाल महोबिया, भूषण लाल नेताम, नन्दलाल वाघेला, एनएन खान एवं बड़ी तादाद में पालकगण और नागरिक आयोजन का लाभ उठाए। कार्यक्रम का संचालन तुषार सिन्हा किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news