बीजापुर

भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे- भण्डारी
05-Aug-2023 9:32 PM
भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे- भण्डारी

  गमछा पहनाकर जेसीसीजे के कार्यकर्ता बताना बंद करें भाजपा  

बीजापुर, 5 अगस्त। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के 6 कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के दावे के बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला सचिव गुलशन भण्डारी ने प्रेस नोट जारी कर भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा की भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं, इसीलिए भाजपा और उनके नेता किसी को भी लाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता बताते हुए उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करवा रहे हैं। 

उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि भाजपा जनता कांग्रेस जे की बढ़ती लोक प्रियता से डरी हुई है। जिसके कारण भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की नापाक कोशिश करते हुए अपने प्रदेश के आला नेताओं को खुश करने का प्रयास कर रहें है। जबकि सच्चाई यह है कि जो 6 लोगों को भाजपा प्रवेश करवाई है वो जनता कांग्रेस जे के सदस्य नही थे । भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद हमेशा झूठ ही परोसती है। भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नहीं चलने वाला सच हमेशा सामने आ ही जाता है। सच्चाई यह है की भाजपा ने जनता कांग्रेस जे के जिन 6 कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करवाने का दावा कर रही है वह पूरी तरह झूठ और निराधार है। यह सब भाजपा के बीजापुर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार अपनी साख बचाने के लिए कर रहे हैं। 

गुलशन भण्डारी ने अपने  जारी बयान में आगे कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार गिर रहा है। जिसके बौखलाकर भाजपा ऐसे कार्य कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news