राजनांदगांव

प्रशासन का दावा : महादेव यादव को मिल चुकी थी कि किस्त, आत्महत्या से पीएम आवास का लेना-देना नहीं
07-Aug-2023 3:37 PM
प्रशासन का दावा : महादेव यादव को मिल चुकी थी कि किस्त, आत्महत्या से पीएम आवास का लेना-देना नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अगस्त।
कौरिनभाठा के महादेव यादव की खुदकुशी के मामले में प्रशासन ने अपना पक्ष रखते दावा किया है कि पीएम आवास योजना की राशि मृतक को जारी हो चुकी थी। उसके आत्महत्या के मामले से पीएम आवास स्कीम का कोई वास्ता नहीं है। जिला प्रशासन और निगम प्रशासन की संयुक्त  जारी बयान में महादेव की पत्नी व उसकी सास की किस्त को पूर्व में ही जारी कर दिया गया था। 

खुदकुशी के मामलों की तथ्यों की जांच करते प्रशासन ने बताया कि महादेव यादव के नाम से राशि स्वीकृत नहीं है, बल्कि  उनकी पत्नी ललिताबाई यादव एवं उनकी सास जंत्रीबाई यादव के नाम से स्वीकृत है। 16 जुलाई को आवास की राशि नहीं मिलने से आहत होकर यादव ने आत्महत्या के इरादे से जहर सेवन कर लिया था। तीन दिन पहले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

प्रशासन ने विवरण देते दावा किया कि महादेव यादव वार्ड क्रमांक 44 में रहते थे। महादेव द्वारा पत्नी ललिता यादव एवं सास जंत्रीबाई यादव के आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा था। आवास निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार महादेव यादव की सास को दो किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। 27 जून 2023 तक 1 लाख 28 हजार 622 रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। 9 फरवरी 2023 को पहली किस्त की राशि 53 हजार 593 रुपए तथा 27 जून 2023 को दूसरे किस्त की राशि 75 हजार 31 रुपए का भुगतान लिंटल स्तर के लिए किया गया है। 

आवास निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार उनकी पत्नी श्रीमती ललिता यादव को 18 जुलाई 2023 तक 56 हजार 531 रूपए की राशि का भुगतान नींव स्तर के लिए किया जा चुका है। दोनों हितग्राही को 1 लाख 85 हजार 155 रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news