बस्तर

5 मांगों को ले 12 संघों के फेडरेशन आज से बेमियादी हड़ताल पर
20-Aug-2023 10:01 PM
5 मांगों को ले 12 संघों के फेडरेशन आज से बेमियादी हड़ताल पर

हड़ताल में डाक्टर और स्टॉफ नर्स शामिल रहेंगी

जगदलपुर,  20 अगस्त। सोमवार 21 अगस्त से डॉक्टर से लेकर स्टाफ नर्स द्वारा जिला स्तर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने जा रहा है। इस हड़ताल में करीब 40 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में रहने की बात कही जा रही है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा अस्पताल में पूरी तरह से चरमरा जाएगी। इसकी जानकारी रविवार को पत्रकारवार्ता में फेडरेशन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताई।

टार्जन गुप्ता,  प्रदेश संयोजक, स्वास्थ्य कर्मचारी फेडरेशन ने बताया कि पहले 3 दिन जिला स्तर पर हड़ताल करने के बाद यदि सरकार मांगों को लेकर विचार नहीं करती तो चौथे दिन से राज्य स्तर पर प्रदर्शन होगा। बस्तर के 12 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इनमें मेडिकल कालेज, जिला हास्पिटल, ग्रामीण इलाकों के पीएचसी-सीएचसी के वर्कर शामिल हो रहे हैं।  फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पौने 5 साल तक इंतजार करने के बाद अब वे हड़ताल के लिए मजबूर हो चुके हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news