महासमुन्द

जैसे ही लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह को स्पर्श किया, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा महासमुंद
24-Aug-2023 3:34 PM
जैसे ही लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह को स्पर्श किया, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा महासमुंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 अगस्त। जिले के सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम, हिंदी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालयों, सरकारी एवं निजी स्कूलों में कल शाम चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखने के लिए शाला परिसर में प्रोजेक्टर, एलईडी आदि डिजीटल डिवाइस लगाया गया। इस महत्वपूर्ण पल को विद्यार्थियों को लाइव दिखाने की उत्तम व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता संस्थाओं के कम्प्यूटर लैब एवं लाइब्रेरी में सुनिश्चित किये गए। उत्साह, गर्व, आत्मविश्वास, बेचैनी और उम्मीदों के बीच विद्यार्थियों-शिक्षकों और पालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग अत्यन्त रोमांचित,अविस्मरणीय पल रहा।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद और सरायपाली में छात्रों ने चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लैंडिंग देखा। बच्चों ने सायंकाल 5.30 बजे से 6.30 बजे तक भारत का चन्द्रयान 3 की चन्द्रमा में लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाइट पर संस्था के कम्पूटर लैैब के प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल सरायपाली में भी में दो कक्षों में कम्पयूटर कक्ष एवं स्मार्ट क्लास रूम के एलईडी के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों ने चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा।

जब निर्धारित समय पर चन्द्रयान-3 लैंडिंग हुआ उस समय सभी छात्र खुशी से झूम उठे। सभी ने सफल लैंडिंग पर एक दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। महासमुंद में संस्था के प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में संस्था के विज्ञान शिक्षक मितेश शर्मा एवं कम्पयूटर शिक्षक ऋतुराज देवांगन ने संस्था में प्रसारण हेतु व्यवस्था की थी। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे सहित संस्था के शिक्षक, स्टॉफ  के सदस्य गोसाई राम टांडेकर, शिवा कोटेश्रम्मा, विकास यादव, नेहा सिंह, रंजीत सिंह रूपराह, मनीषा कन्नौजे, त्रिशा शर्मा, मदन कौशिक, शनि देव सिंह ठाकुर, डी. बसंत साव, आकांक्षा जैन, हर्ष परमार, प्रखर साहू, प्रेम यादव, ध्रुति श्रीवास्तव, तेेजेश्वरी साहू, बिंदेश्वरी जोशी मोहन, झम्मन, प्रकाश, दुर्गा, गणेश आदि उपस्थित थे। इसी तरह सरायपाली में बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी, एबीईओ जितेन्द्र रावल, पालक समिति अध्यक्ष कमल पटेल, उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, डॉ. आशीष दास, गोवर्धन पंडा,व्याख्याता जोगीलाल पटेल, महेश कुमार नायक, प्रदीप नारायण सेठ, नरेश पटेल, मनोज पटेल, प्रवीण तिवारी, मीना एस प्रकाश, ज्योति सलूजा, रेखा पुरोहित, दिनेश कुमार कर, हरिश चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,गजानंद प्रधान,अक्षय कुमार भोई,हिमाद्री प्रधान,नेहा दास,शिवेन्द्र सिंह सोनवानी, केशवप्रसाद चौहान,घसियाराम चौहान आदि की उपस्थिति रही।

बसना स्वामी आत्मानंद स्कूल और बालक स्कूल बसना के छात्रों और शिक्षकों के लिए चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट इसरो के चैनल के माध्यम से आयोजित किया गया था। इसके माध्यम से उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत, चंद्रयान मिशन की उपलब्धियों को देखा चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ क्षण पहले विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की सांसे थम गई। लेकिन जैसे ही लैंडर विक्रम ने सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह को स्पर्श किया, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

जिले के कई स्कूलों में विद्यार्थियों के ज्ञान की वृद्धि के लिए चंद्रयान 3 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। क्विज का आयोजन व्याख्याता अजय कुमार भोई के मार्गदर्शन में व्याख्याता योगेश प्रधान, संदीप अग्रवाल, विजय राजपूत, शिक्षक धीरेंद्र भोई तथा रविन्द्र सोना ने किया।

पिथौरा में भी भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान ऐतिहासिक पल को देखने के लिये स्कूलों में प्रोजेक्टर स्क्रीन लगायी गयी थी। बागबाहरा में सफलता पूर्वक सॉफ्ट सीडिंग के बाद क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर फैल गयी। लोगों ने जगह-जगह फटाके फोड़ कर खुशी का इजहार किया। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिये जागरूक जन व अमूमन नागरिक जन टीव्ही के सामने बैठकर चन्द्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का दृश्य देखते रहे।

इसी प्रकार नर्रा स्थित हाईस्कूल में अटल टिकरिंग लैब से भी शाला परिसर में इस 1 तालियां बजाकर वैज्ञानिकों को बधाई दी। बसना में इसरो के चैनलविद्यार्थियों में भी इस दृश्य को देखने का उत्साह दिखा। स्थानीय संस्कार शिक्षण संस्थान में विद्यार्थिय ने चंद्रयान.3 का सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख खुशी से झूम उठे। और लैंडिंग के समय भारत माता की जयए वंदे मातरम के नारों के साथ भारतीय वैज्ञानिक जिंदाबाद के नारे लगाकर एक दूसरे को बधाई देते मुंह मीठा किया। इस उपलब्धि पर युव वैज्ञानिक सीमा गौरव चंद्राकर,साहित्यकार संतोष गुप्ता ने अपनी खुशी व्यक्त करते भारतीय इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि दुनिया में भारत पहला देश बना जिसने चंद्रयान को सफलता पूर्वक चांद में उतारने में सफलता प्राप्त की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news