राजनांदगांव

जन्मदिन पर मंत्री अकबर को फलों से तौला, जरूरतमंदों को बांटी साडिय़ां
25-Aug-2023 4:12 PM
जन्मदिन पर मंत्री अकबर को फलों से तौला, जरूरतमंदों को बांटी साडिय़ां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अगस्त।
राजनांदगांव प्रवास के दौरान वन परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्मदिन के अवसर पर पोस्ट आफिस चौक में छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग उपाध्यक्ष हफीज खान एवं उनके साथियों ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। आयोग उपाध्यक्ष श्री खान ने मंत्री अकबर के स्वागत में सडक़ पर गुलाब की पंखुड़ी सजा दी। उनके साथियों ने मंत्री अकबर पर पुष्पवर्षा कर पुष्पों से लाद दिया।

आयोग उपाध्यक्ष श्री खान व उनके साथियों द्वारा मंत्री अकबर को फलों से तौलकर, केक काटकर, साफा पहनाकर, बाजे-गाजे व भव्य आतिशबाजी के साथ जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर मंत्री श्री अकबर ने जरूरतमंद महिलाओं को अपने करकमलों से साड़ी वितरित की। युवा यादव समाज राजनांदगांव के शहर व जिला अध्यक्ष द्वारा यादव समाज के पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया गया। 

महिला समूह के पदाधिकारियों ने मंत्री मोहम्मद अकबर का आरती कर, तिलक लगाकर जन्मदिन की बधाई देते आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात नागरिकों को लड्डू व स्वल्पाहार वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने आयोग उपाध्यक्ष श्री खान एवं उनके साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जितेंद्र मुदलियार, प्रवीण मेश्राम, समद खान, मधुकर बंजारी, विनय झा, शरद पटेल, अरविंद वर्मा, शारदा तिवारी, प्रज्ञा पंकज गुप्ता, अभिमन्यु मिश्रा, संजय रिझवानी, गौतम जैन, हरीश यादव, सुरेश यादव, भोला यादव, जॉन रुबिन, श्रेष्ठ गोगना, पास्टर फ्रांसिस नाग, अशोक यादव, आशीष यादव, जितेंद्र यादव, अशोक शर्मा, नागेश्वर बंजारे, मन्नू पंचतिलक, बंसी साहू, संतोष यादव, पुन्नू राम यादव, नरेश यादव, बिलाल खान, यासीन शेख, जाकिर खान, अन्नु खान, विजय यादव, महमूद कुरैशी, असलम खान, प्रकाश रामटेके, इरफान खान, शेखर साहू, शब्बीर भाई, रहमान भाई, निर्मला यादव, शुशीला निषाद, मीना यादव, लक्ष्मी साहू, दासीन निषाद, धन्नीबाई साहू, शीला दुबे, रूखमा निर्मलकर, कैफ खान, आवेश खान, विकास, गोपी सिन्हा धासीराम सिन्हा, वीरेंद्र सिन्हा, सोहेल खान, नावेद अली, प्रदीप सारथी, टीकम यादव, सतीश शर्मा, चंदन बनाफर, अमित सिंह, विनोद बांभोला, महेश यादव उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news