रायपुर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन 6 को
04-Sep-2023 8:09 PM
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन 6 को

रायपुर, 4 सितंबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि आने वाले 6 सितंबर 2023 बुधवार को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रायपुर के शहीद स्मारक भवन में होना है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगभग 2000 शामिल होंगे। सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ,सह प्रभारी नितिन नवीन ,संगठन महामंत्री पवन साय ,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी,घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष व सांसद विजय बघेल ,सांसद सुनील सोनी सहित अनेक भाजपा नेता को आमंत्रित किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news