रायपुर
7 सितंबर को भारत जोड़ो पदयात्रा और सम्मेलन
04-Sep-2023 8:12 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 7 सितम्बर को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी जिलास्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। पिछले वर्ष 7 सितम्बर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा रही। भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर 7 सितम्बर 2023 को सायं 5 से 6 बजे तक भारत-जोड़ो पदयात्रा किया जायेगा। इस यात्रा का समापन भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) के रूप में होगी।