गरियाबंद

डीएवी स्कूल देहारगुड़ा में जन्माष्टमी मनी
07-Sep-2023 6:16 PM
डीएवी स्कूल देहारगुड़ा में जन्माष्टमी मनी

मैनपुर, 7 सितंबर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना कर  किया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारों के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। श्री कृष्ण की विभिन्न लीला  जैसे कारागार गोकुल  माखन चोर कान्हा की अटखेलिया श्री कृष्ण सुदामा मिलन मटका फोड़ रासलीला राधा कृष्ण का झूला श्री कृष्ण के मनोरम रूप का बखूबी प्रदर्शन किया। संस्था के प्राचार्य ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और सभी छात्र-छात्राओं को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news