रायपुर
रायपुर, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा केजरीवाल की गारंटी यात्रा जन जन तक पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में कल 4 अक्टूबर बुधवार को प्रात: 10 बजे केजरीवाल की गारंटी यात्रा कटोरातालाब बुढीमाता मंदिर से वाहन रैली के रूप में प्रस्थान होगी।
इस वाहन रैली में विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी बुराड़ी दिल्ली के विधायक संजीव झा शामिल होंगे। इस रैली में आयोजन प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, संतोष कुशवाहा, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, आर एस ठाकुर अधिवक्ता, एकांत अग्रवाल, किशोर सोनी, नरेंद्र ठाकुर, विनोद चंद्राकर, गोपाल शर्मा, रेखा अग्रवाल, विपिन चतुर्वेदी, राजेंद्र डागा, चित्रकांत अग्रवाल, शुभम तिवारी, उत्कर्ष ठाकुर, विशेष तिवारी, अभिनव झा, आदि के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली में विशेष रुप से जिला अध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के घोषित प्रत्याशी नंदन कुमार सिंह एवं रायपुर ग्रामीण के घोषित प्यासी तरुण वैध भी शामिल होंगे।