बस्तर
15 दिन पहले सोते समय किया था घायल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े कमेली में घर के बाहर सो रहे एक 14 वर्षीय बालक को पागल कुत्ते ने काट दिया था। परिजनों उशे बचेली के अस्पताल ले गए, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। उपचार के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि बड़े कमेली निवासी स्व. सुखराम तामो का 14 वर्षीय बेटा जोगेंद्र तामों 19 सितंबर की सुबह 4 बजे घर के बाहर सो रहा था, तभी एक पागल कुत्ते ने उसके कान के अलावा अन्य जगह में काट लिया।
जोगेंद्र की आवाज को सुनने के बाद परिजनों ने कुत्ते को भगाने के साथ ही उसको बचेली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर उपचार के लिए 5 अक्टूबर को मेकाज में भर्ती किया गया। यहां उपचार के दौरान 7 अक्टूबर की सुबह उसकी मौत हो गई। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।