बीजापुर

भाजपा के पूर्व मंत्री गागड़ा को चौथी बार टिकट, तीसरी बार कांग्रेस से होगा कड़ा मुकाबला
09-Oct-2023 9:46 PM
भाजपा के पूर्व मंत्री गागड़ा को चौथी बार टिकट, तीसरी बार कांग्रेस से होगा कड़ा मुकाबला

दो चुनाव जीतकर तीसरी बार हारे गागड़ा पर फिर संगठन  ने जताया भरोसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 9 अक्टूबर। 
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजापुर से भाजपा के पूर्व मंत्री रहे महेश गागड़ा को चौथी बार संगठन ने भरोसा जताकर मैदान में उतारा है। 

बीजापुर विधानसभा से वर्ष 2008 में पहला चुनाव लडक़र महेश गागड़ा विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस के राजेन्द्र पामभोई को हराया था। इसके बाद वर्ष 2013 में महेश गागड़ा ने वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी को शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी। 

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी महेश गागड़ा की संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती हैं। इसके चलते ही उनके पहले कार्यकाल में उन्हें संसदीय सचिव बना गया था, वहीं दूसरे कार्यकाल में उन्हें प्रदेश का वन मंत्री बना दिया गया। हालांकि उनका मंत्री कार्यकाल ढाई वर्ष का रहा।

महेश गागड़ा को तीसरे पारी में वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी ने मात देकर उनसे बीजापुर की सीट छीन ली थी। अब फिर से भाजपा संगठन ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को बीजापुर विधानसभा से चौथी बार  भाजपा से टिकट देकर उन्हें प्रत्याशी बनाया हैं। 

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व इस बार फिर अगर वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी को टिकट मिलती है तो उसके बीच तीसरी बार मुकाबला होगा। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार महेश गागड़ा काफी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस बार बीजापुर में कांग्रेस की राह आसान नहीं देख रही हैं। दोनों ही दलों में कड़ा मुकाबला होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news