कोण्डागांव
कांग्रेस ने केशकाल विस में 16 जगहों पर कार्यालय का किया उद्घाटन
16-Oct-2023 8:49 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 16 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवरात्र के पहले ही दिन कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें केशकाल विधानसभा से लगातार तीसरी बार संतराम नेताम को टिकट दिया गया है। जिसके बाद से ही संतराम नेताम दुगुनी तेजी से चुनावी कार्यों में जुट गए हैं।
इसी क्रम में सोमवार को केशकाल में कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। केशकाल विधानसभा के प्रभारी व पीसीसी संयुक्त महामंत्री करण देव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कांग्रेसी पदाधिकारियों ने रिबन काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया है।