बस्तर

पार्टी विरोधी पोस्ट, कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने किया निष्कासित
20-Oct-2023 9:54 PM
पार्टी विरोधी पोस्ट, कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने किया निष्कासित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 अक्टूबर।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यकर्ता के द्वारा लगातार पार्टी विरोधी पोस्ट को लेकर उसे पार्टी से निष्कासित करते हुए पत्र को वाट्सअप ग्रुप में शेयर करते हुए उन्हें जानकारी दी गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि नयापारा निवासी शैलेश जारी उर्फ कुक्की के द्वारा लगातार पार्टी विरोधी पोस्ट किया जा रहा था, जिससे पार्टी की छवि लगातार धूमिल हो रही थी। मामले की जानकारी लगने के बाद मामले की जांच भी किया गया। इस कृत्य के चलते पार्टी की छवि तो धूमिल हो रही थी, साथ ही यह कृत्य लगातार अनुशासनहीनता में आ रहा था।

 मामले में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष ने शैलेश जारी को पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है, साथ ही इस मामले की जानकारी पीसीसी चीफ, मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन को भी जानकारी दे दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news