बलरामपुर

एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस
02-Nov-2023 9:19 PM
एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

  जिले के दोनों विस क्षेत्रों से 24 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर,2 नवम्बर। प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्क्रूटनी के पश्चात 25 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाये गये थे। विधानसभा 08-सामरी से निर्दलीय प्रत्याशी  सुलिमा तिग्गा ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी पश्चात अब क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज से 11 प्रत्याशी तथा 08-सामरी से 13 प्रत्याशी कुल 24 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज के अंतर्गत इण्डियन नेशनल कांग्रेस से डॉ. अजय कुमार तिर्की, भारतीय जनता पार्टी से  रामविचार नेताम, आम आदमी पार्टी से  नीलम दीदी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से  ज्ञानी सिंह, हमर राज पार्टी से  उपेन्द्र मुरूम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से  दयाशंकर मरकाम, समाजवादी पार्टी से  रामविलास पण्डो, निर्दलीय प्रत्याशी में  अजय तिर्की,  करमचन्द सिंह,  प्रतिभा सिंह तथा  सूरजदेव सिंह चुनाव लड़ेंगे।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 08-सामरी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से  उद्धेश्वरी पैकरा, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से  विजय पैकरा, बहुजन समाज पार्टी से  आनन्द तिग्गा, आम आदमी पार्टी से  देवगणेश सिंह टेकाम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से  प्रभात बेला मरकाम, हमर राज पार्टी से  परशुराम भगत, बहुजन मुक्ति पार्टी से  बलासियुस तिग्गा, जनता कांग्रेस से  विद्यासागर पैकरा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से शीतल खलखो तथा निर्दलीय प्रत्याशी में प्रभुराम भगत,  सचिन कुमार,  सुदामा भगत एवं  संतोष सिंह चुनाव लड़ेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news