बलरामपुर
सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड आर्मी जवान की सडक़ पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
03-Nov-2023 9:06 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 3 नवंबर। आज सुबह बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सडक़ पर रिटायर्ड आर्मी जवान का शव सडक़ पर मिलने से हडक़ंप मच गया। बसंतपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह मृतक देव कुमार सिंह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। थाना क्षेत्र के ग्राम करमडिहा निवासी देव कुमार सिंह 2 साल पहले ही सेना से रिटायर होकर अपने गृह ग्राम में खेती बाड़ी का काम करता था।
देव कुमार सिंह शुक्रवार की सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकला था। उसकी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि एक्सिडेंट में मौत होने की बात भी कही जा रही है।