रायपुर

घर में सो रही महिला का मंगलसूत्र चोरी
17-Nov-2023 2:39 PM
घर में सो रही महिला का मंगलसूत्र चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर।
सरस्वती नगर इलाके में एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। अज्ञात चोर घर में सबको सोता देख उसे चुरा ले गया। 
भारती रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह सतनामी पारा कोटा में रहती है। जो बुधवार की रात में अपने घर पर आराम कर  रही थी। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर दरवाजा का कुडंा खोल कर कमरे के अंदर प्रवेश कर कमरे जाकर घर के लोगों को सोता देख भारती रात्रे के गले में पहने मंगलसूत्र को निकाल कर रात के अंधेरे में भाग निकला। सुबह जब भारती की आंख खुली तो देखा की उसके गले में पहने सोने की पत्ती और गेंहु दाना से बना मंगलसूत्र नही है। तब उसने घर  में तलाश करने लगी। इस बारे में परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। इसके बाद भी मंगलसूत्र का कहीं पता नहीं चला। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इसकी शिकायत भारती ने सरस्वती नगर थाना जाकर कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। 

इधर न्यू राजेन्द्र पुलिस ने उमंग कॉलोनी टिकरापारा निवासी दीपक जगत की रिपोर्ट पर बाईक चोरी का मामला दर्ज किया है। दीपक की बाइक आर्च ब्रिज राजेन्द्र नगर के पास से सोमवार को चोरी कर ली गई। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news