महासमुन्द

वृंदावन धाम में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कल से
20-Nov-2023 2:33 PM
वृंदावन धाम में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कल से

सेवा कार्य के लिए रवाना हुए रोवर्स रेंजर्स

मुख्य आयुक्त- जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 नवम्बर। राष्ट्रीय स्तर पर वृंदावन धाम में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 21 से 27 नवम्बर तक आयोजित है। इस महायज्ञ में कई राज्यों से स्काउट्स गाइड्स और रोवर्स रेंजर्स का सेवा कार्य के लिए चयन हुआ है।

         भारत स्काउट्स एवं गाइड्स महासमुंद जिले के रोवर्स रेंजर्स का चयन भी सेवा कार्य के लिए हुआ है। इसके लिए मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चन्द्राकर एवं दाऊलाल चन्द्राकर जिलाध्यक्ष ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम में सुरेन प्रधान, दिनेश घाडगे रोवर लीडर के साथ रोवर रेंजर सम्मिलित हैं।

संघ ने विज्ञप्ति में बताया है कि वृंदावन धाम रवाना होने से पहले जिला प्रशिक्षण केन्द्र में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसे विनोद सेवन लाल चन्द्राकर व दाऊलाल चन्द्राकर ने संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। अंत में आभार प्रदर्शन तुलेन्द्र सागर एवं संचालन राम कुमार साहू जिला सचिव ने किया।

इस अवसर पर कमल लुनिया डीओसी उपस्थित रहे। रोवर्स रेंजर्स को ऐतराम साहू, मीता मुखर्जी, जय पवार,डॉ. मंजू शर्मा, संजय शर्मा, संतोष साहू, लीलिमा साहू, लिनु चन्द्राकर,प्रमोद कन्नौजे, चंद्रकांता ठाकुर, मधु शर्मा, लता वैष्णव, शैलेन्द्र कुमार नायक ने हर्ष व्यक्त किया है।

टीम की रवानगी से पहले महासमुद जिला के विभिन्न विकासखण्डों से चयनित रोवर्स रेंजर्स को जिला प्रशिक्षण केन्द्र महासमुंद में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दाऊ लाल चन्द्राकर ने कहा कि गत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन में मतदान के दिन वरिष्ठ, वृद्धजन एवं विकलांग मतदाता को मतदान करने में मतदाता मित्र के रूप में जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों में सेवा देने के लिये सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर बधाई के पात्र हैं। यही कार्य आप सभी का अन्य विद्यर्थियों से आप सभी को अलग पहचान बनाता है और सेवा भाव वृंदावन के पावन धाम पर भी आप सभी यही करेंगे।

राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चन्द्राकर ने कहा कि जहां आप सभी सर्विस देने जा रहे हो, वह स्थान कोई सामान्य जगह नहीं है। वहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई हैं। परम् धाम है। ऐसे स्थान पर किस्मत वाले ही पहुंचते हैं। जहां आप लोगों का चयन किया गया है, वहां कर्म और सेवा का अनुपम उदाहरण मिलता है जो हमारे स्काउट गाइड का ध्येय वाक्य है। यही सेवा वृंदावन में देखने को मिलता है। आप सभी वहां पहुच कर स्कॉउटिंग भावनाओं के साथ सेवा दीजिये, ताकि महासमुंद जिले के साथ छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड का नाम हो।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news