बलौदा बाजार

बारिश, धान खरीद केंद्र में तालपत्री होने से भीगने से बचा धान
29-Nov-2023 3:45 PM
बारिश, धान खरीद केंद्र में तालपत्री होने से भीगने से बचा धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 29 नवंबर।
जिले में मौसम में आये अचानक बदलाव और बारिश से धान खरीदी केन्द्रों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, वहीं खरीदी केन्द्र भरसेला प्रबंधक की ओर से मौसम के बदलाव को देखते हुए धान ढकने तालपत्री की व्यवस्था कर ली गयी थी, जिसे तत्काल धान ढक दिया गया और बहुत हद तक धान खराब होने से बच गया।

भरसेला धान खरीदी केन्द्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बारिश हो गई, पर समिति प्रबंधक के पहले से तालपत्री की व्यवस्था ने धान को खराब होने से बचा लिया, वहीं किसानों ने कहा कि मौसम के बदलाव को रोका तो नहीं जा सकता पर यहां व्यवस्था अच्छी होने के कारण धान भीगने से बच गया है।

किसानों ने मांग की है कि धान खरीदी केंद्र में शेड और धान रखने के लिए स्टेज और खाद गोदाम की जरुरत है। सडक़ किनारे होने से किसानों के लिए यह जगह सुविधाजनक है, इसलिए यहां शासन को शेड और धान रखने के लिए स्टेज और खाद गोदाम का जल्द से जल्द निर्माण करना चाहिए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news