बलौदा बाजार

नगर साहू समाज का दीपावली मिलन
30-Nov-2023 8:20 PM
नगर साहू समाज का दीपावली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 30 नवंबर। दीपावली मिलन पर नगर साहू समाज ने अपने स्वजातीय चिकित्सकों व मेडिकल क्षेत्र में सेवारत बंधुओं/भगनियों का सम्मान किया। दीपावली मिलन के इस कार्यक्रम में नगर साहू समाज के 7 वर्षो से अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक इंद्र साव, भाटापारा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हुए शामिल।

स्वजातीय चिकित्सकों का सम्मान किया गया जिसमें मुख्यरूप से डॉ. गोपाल प्रसाद साहू, डॉ. रोशनी साहूू, डॉ. के.के. साहू, डॉ. एल.सी. साव, डॉ मेघराज साहू, डॉ. किशन साहू (पशु चिकित्सक) व अन्य कई मेडिकल क्षेत्र में सेवारत सामाजिक बंधुओं व बहनों का किया गया सम्मान।

कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्वजातीय जनों की भी उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन  जीत नारायण साव द्वारा किया गया। सफल कार्यक्रम के समापन की घोषणा व आभार  तिलक साहू ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीराम साहू, भंवरसिंह साहू, सालिकराम साहू, संतराम साहू, तोरण साहू, जीत नारायण साव, तिलक साहू, रवि साहू, अमित कन्हैय्या साहू, अमृत साहू, पिलाराम साहू, लिकेश साहू, कमला साहू, राजलक्ष्मी साहू, सती साहू, योगेंद्र साहू, नारायण नभ साहू, कांति साहू व बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की उपस्थिति रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news