बलौदा बाजार

पहले त्यौहार फिर चुनाव और अब बारिश ने रोकी धान खरीदी की रफ्तार
07-Dec-2023 10:05 PM
पहले त्यौहार फिर चुनाव और अब बारिश ने रोकी धान खरीदी की रफ्तार

पिछले साल की तुलना में अब तक आठ लाख क्विंटल कम खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 7 दिसंबर। पहले त्योहार फिर चुनाव और उसके बाद बारिश ने धान खरीदी गति धीमी कर दी। बुधवार को मौसम ने धान खरीदी पर ऐसा असर डाला कि जिले के 16 केंद्रों में से सिर्फ 10 केंद्रों में ही केवल 6034 क्विंटल धान की खरीदी हुई।

तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, उसी दिन धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ पड़ी थी। इस सीजन में उस दिन रिकॉर्ड एक लाख 62 क्विंटल खरीदी हुई। चार दिसंबर को भी बारिश के आसार थे, बावजूद इसके इस दिन भी 1.42 लाख क्विंटल खरीदी हुई।

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को एक महीना से अधिक बीत जाने के बाद 32 हजार 93 किसानों से लगभग 12 लाख 74 हजार 813 क्विंटल धान खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष खरीदी गई मात्रा से 8 लाख क्विंटल कम है। पिछले साल 5 दिसंबर तक 20 लाख 66 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों द्वारा अधिक कीमत पर धान खरीदी का वादा, त्योहार ने जिले में धान बेचने की गति की प्रभावित किया है। अब मौसम की वजह से बोरों में रखे धान में भी नमी आ गई है। जिसकी वजह से खरीदी में और अधिक प्रभाव पड़ेगा।

लटुवा के किशन यादव, विजय नायक, गणेश वर्मा, रसेड़ी के किस मोहन भारद्वाज ने कहा कि उनके क्षेत्र के अधिकतर किसानों ने अपना धान नहीं बेचा है और इसका मुख्य कारण यह है कि वे कर्ज माफी की आस लगाए कांग्रेस की नई सरकार के गठन का इंतजार कर रहे थे, मगर अब सरकार बदल गई है। 1.45 लाख क्विंटल का कट चुका था टोकन, बारिश के कारण नहीं पहुंचे किसान मंगलवार 5 दिसंबर को 166 खरीदी केदो में दान खरीदी के लिए 3677 किसानों का धान खरीदी के लिए 1 लाख 45 हजार क्विंटल धान का टोकन कट था, जिसके लिए किसान खरीदी केंद्रों में धान ले जाने एक दिन पहले से ही तैयारी कर चुके थे। मगर एन वक्त में बारिश होने से खरीदी केंद्र में खरीदी बंद हो गई, क्योंकि सुबह से बारिश होने से मंडी का फड़ गीला हो गया, जिससे खरीदी नहीं हुई।  किसान भरू, रामाधार, श्यामलाल देवांगन, भक्तु, बुधारू समारु,  तुका, साधराम, संतोष वर्मा आदि किसानों ने बताया कि उनका धान बेचने की बारी आई थी और अब पानी से खरीदी बंद होने से उन्हें इस बात की चिंता है कि अब कब मौका मिलेगा। अभी तो 20 क्विंटल की ही खरीदी हो रही है। वहीं इस संबंध में एसडीओ  ने कहा कि बारिश की वजह से आज सभी केंद्रों में फड़ गीला होने से खरीदी नहीं हुई जहां सेट और पक्का फड़ है वहीं एक-दो जगह ही खरीदी हुई है आज जिन किसानों का धान खरीदी नहीं हुई, उन्हें दूसरी तारीख दी जाएगी। अभी कोई नया आदेश नहीं आया है कि किसानों का 21 क्विंटल धान खरीदी का जैसे ही सरकार गठन होगा और आदेश आएगा 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए सॉफ्टवेयर में अपलोड हो जाएगा और वहीं से टोकन भी कटना प्रारंभ हो जाएगा।

मौसम से आज भी धान खरीदी रहेगी प्रभावी

सहकारी केंद्रीय बैंक के नोएडा अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि नतीजे आने वाले दिन से खरीदी ने रफ्तार पकड़ी थी मगर दो दिन बाद बेमौसम बारिश से धान करें खरीदी प्रभावित हुई है, जिससे बुधवार को सिर्फ 10 खरीदी कंेद्रों में ही खरीदी हो पाई है।  बुधवार को भी मौसम की वजह से धान खरीदी इसी तरह प्रभावित रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news