बिलासपुर

देश की प्रतिष्ठा व वैभव को पुन:स्थापित करने में स्वामी विवेकानंद की अहम भूमिका-साव
12-Jan-2024 2:14 PM
देश की प्रतिष्ठा व वैभव को पुन:स्थापित करने में स्वामी विवेकानंद की अहम भूमिका-साव

राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा रवाना- उठो, जागो क्विज स्पर्धा के पोस्टर का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 12 जनवरी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज शहर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह का आयोजन विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की बिलासपुर शाखा में किया गया। उन्होंने गार्डन में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साव ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा और पुराने वैभव को वापस दिलाने में स्वामी विवेकानंद का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वामी जी ने जाति, पंथ एवं संकीर्ण विचारों से उपर उठकर देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। इससे प्रभावित होकर लाखों की संख्या में युवा अपने प्राणों की आहूति देकर देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया।

समारोह की अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने की। विशेष अतिथ के रूप में विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित थे। साव ने इस अवसर पर भारत माता की आरती में शामिल होकर राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा को रवाना किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित उठो, जागो क्विज प्रतियोगिता की जानकारी युक्त पोस्टर का भी विमोचन किया।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन की कई पहलुओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में वो ताकत है कि पूरे विश्व को जोड़ सकती है। युवा ही प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप देश को वर्ष 2047 तक विकसित एवं ताकतवर बना सकते हैं। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भारत देश सुशासन के नये आयाम गढ़ रहा है। अयोध्या में रामलला की स्थापना से देश को सांस्कृतिक आजादी पुनर्स्थापित हो रही है।

समारोह में डॉ. ओम माखीजा, राजकुमार सचदेव एवं डॉ. केडी देवरस ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. उल्हास वारे ने विवेक वाणी सुना कर युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news